फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सरफराज आलम गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में महिला के साथ नशे की हालत में दुर्व्यवहार करने के आरोपी विधायक सरफराज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी रेलवे एएस ठाकुर ने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


विधायक पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में एक दंपत्ति से बदसलूकी का आरोप था। इससे पूर्व मामला दर्ज होने के बाद उन्हें जेडीयू ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। शनिवार की सुबह ही मुख्यमंत्री नीतीश ने सरफराज पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए थे, जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने विधायक को पार्टी से बाहर कर दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छेड़छाड़ के इस मामले में कहा था कि मुझे लग रहा है कि कुछ गड़बड़ जरूर है और दोषी पाए जाने पर विधायक के खिलाफ कार्रवाई होगी। नीतीश ने कहा था कि इस प्रकार के आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

तस्लीमुद्दीन के पुत्र हैं सरफराज

जोकीहाट से विधायक सरफराज आलम राजद के कद्दावर नेता तस्लीमुद्दीन के पुत्र हैं। इससे पहले सरफराज पर फैसला लेने के लिए नीतीश कुमार के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह व नीतीश के सलाहकार प्रशांत किशोर ने एक बैठक की।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक के बाद सरफराज को पार्टी से निलंबित करने का फैसला लिया गया। अपने पति को जेल से फरार करने में मदद करने के आरोप से घिरीं विधायक बीमा भारती के मामले में जेडीयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि उनके मामले में अभी प्रशासनिक रिपोर्ट नहीं आई है।

अगर उनके खिलाफ भी जांच में कुछ गलत पाया गया तो उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें