फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों के जिम्मे हो सकते हैं दो करोड़

Tue, 26 Feb 2013 12:18 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में विधायकों को अब मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत दोगुनी राशि मिल सकती है। विधायकों को एक करोड़ की जगह दो करोड़ रूपये की योजनाओं की अनुशंसा कर सकने की स्वीकृति मिल सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए विधायक दल की सोमवार को हुई बैठक में विधायकों ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की राशि एक करोड़ से दो करोड़ रूपये करने का अनुरोध किया गया। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विचार करने का भरोसा दिया है।

साथ ही बैठक में विधायकों और पार्षदों के लिये कई अन्य घोषणायें भी हुईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों के नाम अब सीएम क्षेत्र विकास योजना के तहत होनेवाले कामों में शिलापट्ट पर भी अंकित किये जायेंगे। राज्यस्तरीय योजनाओं में जिसकी समीक्षा प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर होती है, उनमें विधायकों को भागीदारी देने पर विचार किया जा रहा है। अब तक सांसदों को जिला स्तर पर होनेवाली समीक्षा बैठक में शामिल होने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बिहार की ग्रोथ रेट की सराहना करते हुये कहा कि पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। लोगों की भावनाएं बदली हैं। सरकार की जनहित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। कमजोर तबके व अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करें।

नीतीश कुमार ने कहा कि राजग के दोनों घटक दलों भाजपा व जदयू में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है। दोनों दलों से नाम लेकर 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति गठित कर दी जाएगी। साथ ही बजट के तकनीकी पक्ष विधायकों को बताने के लिए जल्द ही एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के अलावा सभी मंत्री विधायक एवं विधान पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें