फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: विरोध करने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली; नकदी और बाइक लूट कर हुए फरार

Wed, 20 Sep 2023 01:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Police: सीवान एसपी ने बताया कि 80 हजार रुपये लूट के दरमियान चंद्रशेखर नामक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी है। मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में बदमाशों ने हथियार के बल पर 80 हजार लूटने के दरमियान एक व्यक्ति को गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला सिसवन थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बीकाउर निवासी चंद्रशेखर भगत अपने दोस्त कमलेश गौड़ के साथ सिसवन बाजार गया था। जहां उसने स्टेट बैंक इंडिया से 80 हजार रुपये की निकासी की। उन दोनों को लौटने में रात हो गई। तभी अपने गांव बिकाउर से पांच सौ मीटर पहले भुतहा बर के पास अभी पहुंचे ही थे। जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने गाड़ी रुकवाई और कट्टा कनपटी पर सटा दिया। उसको देखकर चंद्रशेखर का दोस्त कमलेश गौड़ कूद कर भाग गया।

वहीं, चंद्रशेखर से अपराधी पैसे लूटने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने चंद्रशेखर को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। फिर अपराधी 80 हजार रुपये और उसकी मोटरसाइकिल लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल चंद्रशेखर को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, सीवान एसपी ने बताया कि 80 हजार रुपये लूट के दरमियान चंद्रशेखर नामक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी है। मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें