फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शराबियों को छुड़वाने के लिए थाने पर पत्थरबाजी, एक कांस्टेबल जख्मी; उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

Mon, 05 Jun 2023 03:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिंद थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बाजार इलाके से महेश यादव, बिंदेश्वर राम और राम प्रवेश रावत को नशे की हालत में लेकर एलटीएफ और पुलिस, थाने पहुंची थी। उसी समय अचानक उनके पीछे 50 से अधिक की संख्या में भीड़ पहुंच गई और रोड़े बाजी करने लगी। इसके बाद भीड़ को खदेड़ा गया। असामाजिक तत्वों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा के बिन्द थाना क्षेत्र में रविवार की रात बाजार इलाके में एलटीएफ और बिन्द थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें छुड़वाने के लिए उनके परिजन थाने पहुंच गए। फिर अचानक 60 से 70 की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच कर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन


पुलिस ने जब शराबियों को नहीं छोड़ा तो भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों ने थाने पर पथराव शुरू कर दिया। इससे थोड़ी देर के लिए भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बात की सूचना आसपास के थानों को दी गई। उसके बाद सरमेरा और अस्थावां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया गया तो भीड़ तितर-बितर हो गई। रोड़े बाजी की इस घटना में एलटीएफ का एक कांस्टेबल उपेंद्र शर्मा जख्मी हो गया। उपेंद्र शर्मा को इलाज के लिए बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान घायल कांस्टेबल उपेंद्र शर्मा

बिंद थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बाजार इलाके से महेश यादव, बिंदेश्वर राम और राम प्रवेश रावत को नशे की हालत में लेकर एलटीएफ और पुलिस, थाने पहुंची थी। उसी समय अचानक उनके पीछे 50 से अधिक की संख्या में भीड़ पहुंच गई और रोड़े बाजी करने लगी। इसके बाद भीड़ को खदेड़ा गया। असामाजिक तत्वों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें