फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda: हिलसा नगर परिषद कार्यालय के पास बदमाश ने युवक पर चलाई गोली, भीड़ ने आरोपी को पीटा फिर पुलिस को सौंपा

Sun, 05 Mar 2023 04:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

घटना से एक दिन पहले हिलसा रेलवे स्टेशन के पास मारपीट कर आरोपी से मोबाइल छीन लिया था। गुस्से में वह रविवार को नगर परिषद कार्यालय हिलसा में पहुंचा और एक सफाई कर्मी पर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में हिलसा नगर परिषद कार्यालय के पास हथियारबंद बदमाश ने एक युवक के ऊपर गोली चला दी। इससे उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि युवक बाल-बाल बच गया। गोली चलाने के बाद भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पहले जमकर पिटाई की, उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन




पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश हिलसा थाना क्षेत्र के गोबर विगहा गांव निवासी अविनाश कुमार उर्फ सनसन बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक, एक दिन पहले हिलसा रेलवे स्टेशन के पास मारपीट कर अविनाश कुमार उर्फ सनसन से मोबाइल छीन लिया था।

इसी खुन्नस में रविवार की सुबह वह नगर परिषद कार्यालय हिलसा के मुख्य द्वार पर पहुंचा। जहां उसने एक सफाई कर्मी को पकड़कर पहले गाली ग्लौज की। फिर दहशत फैलाने के उद्देश्य से उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करते ही लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं, सफाई कर्मियों ने बदमाश को पकड़कर पहले धुनाई की, उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। फिल्हाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें