आखिर मुख्यमंत्री के पास ले गए सुरक्षाकर्मी। नीतीश ने सुनी महिला की बात।
- फोटो : अमर उजाला
सिमरन की समस्या के समाधान का डीएम को आदेश
सिमरन पचरुखी थाना इलाके के घोरगहिया गांव की रहने वाली है। जब नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत सुपौली पहुंचे तो वह बार-बार मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास करने लगी। पुलिस वाले उसे मिलने नहीं दे रहे थे। उसके साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे। बार-बार धकियाकर दूर किए जाने के बावजूद दिव्यांग सिमरन नहीं मानी और अंत में मुख्यमंत्री की गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। गाड़ी रुक गई तो नीतीश कुमार ने उस महिला को सामने देखा। फिर उसे बुला कर बातें सुनीं और जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।