फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: साइकिल से घर लौट रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

Sun, 30 Jun 2019 09:09 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार के सारण जिले में स्कूल से लौट रही 17 साल की लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। पुलिस का कहना है कि घटना उस वक्त की है जब लड़की साइकिल से अपने घर लौट रही थी। मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी के दो की अभी तलाश जारी है।

विज्ञापन


जिला एसपी हरिकिशोर राय के अनुसार शुक्रवार को लड़की साइकिल से घर लौट रही थी, तभी तीनों आरोपियों ने उसे रोक लिया और जबरन गाड़ी में खींच लिया। इस जगह से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बसंत रोड पर पीड़िता को गाड़ी से बाहर फेंक दिया गया। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक पुलिसकर्मी ने पहचान ना बताने की शर्त पर कहा, "आरोपी आई10 गाड़ी में थे, उन्होंने लड़की को रोका और गाड़ी में खींच लिया। लड़की को एक घंटे से भी अधिक समय बाद छोड़ा गया।" पीड़िता पर जिस वक्त हमला हुआ तब वह अपने घर से 4-5 किमी की दूरी पर स्थित थी। गाड़ी से बाहर फेंके जाने के बाद उसने एक राहगीर से फोन लेकर घटना की सूचना अपने परिवार को दी।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि ये माना जा रहा है कि वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अधिकारी ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए कोशिश जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें