फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चों के बारे में सरकार चिंतित हैं: मंत्री

Tue, 28 Mar 2017 07:31 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने राज्य विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार लापता बच्चों के मामलों में चिंतित है। उन्होंने कहा कि सरकार इन मामलों की जांच में तेजी लाएगी और मानव तस्करी के गिरोहों को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाएगी।
विज्ञापन


मंत्री, भाजपा सदस्य नंदकिशोर यादव के एक नोटिस का जवाब दे रहे थे, जिसमें वह राज्य की मानव तस्करी के बारे में जानना चाहते थे। मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष जनवरी से दिसंबर तक 656 लापता बच्चों के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उनमें से, 443 को बचाया गया था, लेकिन 213 का पता नहीं चल पाया था।

जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि लापता होने वालों में पांच साल तक के बच्चों की संख्या कम थी। छह ऐसे बच्चे गायब हुए, लेकिन उनमें चार का पता लगाया गया था। 6 से 14 साल के आयु समूह में लापता बच्चों की संख्या 90 थी।
विज्ञापन


उनके मुताबिक, 14 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के प्रौढ़ बच्चों की संख्या अधिक थी, जो माता-पिता की डांट व अन्य परिवारिक कारणों के कारण उनमें से कई ने अपने घर छोड़े थे और कुछ अन्य दूसरों के द्वारा दी गई नौकरी के लालच की वजह से घर छोड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें