फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मासूमों को साजिशन दिया गया जहर का निवाला'

Wed, 17 Jul 2013 06:18 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में मिड-डे मील खाने से हुई बच्चों की मौत के मामले ने अब सियासी रंग लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


राज्य के शिक्षा मंत्री पी के शाही ने घटना पर बयान देते हुए कहा कि इसके पीछे एक बड़े राजनीतिक दल की साजिश है।

शाही ने कहा कि जिस स्कूल के बच्चों की मौत हुई है, उस स्कूल की टीचर मीना कुमारी ही प्रभारी प्रिंसिपल हैं। टीचर के पति अरुण राय की किराना दुकान है, जहां से मिड-डे मील का सामान खरीदा गया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीचर के पति के एक राजनीतिक दल से संबंध भी है। राजनीतिक दबाव के तहत ही उन्हें स्कूल में प्रिंसिपल नियुक्त किया गया था।

पढ़ें:- छपरा के बाद मधुबनी में मिड-डे मील का कहर, 15 बच्चे बेहोश

उन्होंने कहा, 'जांच में डॉक्टरों को मृत बच्चों के शरीर में ऑर्गेनिक फॉसफोरस मिला है। बच्चों का खाना बनाने के लिए इस्तेमाल तेल में खराबी पाई गई है। ऐसा लगता है कि लगता है कि बच्चों के खाने में जहर मिलाया गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- बिहार में मिड-डे मील खाने से 20 बच्चों की मौत

शाही ने बताया कि बच्चों का खाना बनाने वाले रसोइया ने जब बर्तन में तेल डाला, तो उसमें धुआं निकला था। इस पर बच्चों ने प्रिंसिपल से इस बारे में शिकायत की, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

पढ़ें:- नीतीश के बच्चों के साथ ऐसा होता तो क्या करते: रामदेव

उन्होंने कहा कि घटना के बाद से टीचर, उसका पति और उनके सभी रिश्तेदार फरार हैं। इससे घटना के पीछे किसी बड़ी साजिश का शक गहरा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें