फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कृपाल यादव का आरोप- नीतीश के काफिले की वजह से रोका गया शहीदों का ट्रक

Wed, 26 Apr 2017 08:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले की वजह से पटना एयरपोर्ट पर सुकमा में नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों के शवों को ले जा रहे ट्रक को रोका गया।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि मुख्यमंत्री को नक्सल हमले में शहीद हुए 6 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए भी वक्त नहीं मिला। जबकि उनका निवास पटना हवाई अड्डे के बहुत करीब है।

राम कृपाल यादव ने निराशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों में से किसी को भी एयरोपोर्ट पर शहीदों के शव आने के बाद नहीं भेजा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को शहीदों का वाहन देखने के बाद रुकना चाहिए था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हुए थे। इनमें 6 जवान बिहार के थे।

WATCH:Truck with mortal remains of a CRPF jawan who lost his life in Sukma attack,halted yesterday in Patna to let Bihar CM's convoy pass by pic.twitter.com/tMEr3OmYIe— ANI (@ANI_news) April 26, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें