बिहार विधानसभा ने सर्वसम्मति से जीएसटी के साथ टैक्सेशन (संशोधन) विधेयक बिल को पारित कर दिया है। इस बिल को पारित करने के लिए सोमवार को विधानमंडल में एक विशेष सत्र बुलाया गया था।
#BiharLegislativeAssembly unanimously adopts #GoodsandServicesTax (GST) bill along with the Bihar taxation (Amendment) Bill.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 24, 2017
गौरतलब हो कि देशभर में पहली जुलाई से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स(जीएसटी) की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए कम से कम 15 राज्यों की भी बिल पर सहमति आवश्यक है। इसी बीच में बिहार विधानसभा एवं बिहार विधान परिषद में सोमवार को जीएसटी बिल पेश किया गया, जिसके बाद बिल को मंजूरी मिल गई। इसके अलावा पांच अन्य विधेयकों को भी मंजूरी दी गई है।
बहरहाल, बिल पास होने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।