फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नहीं चाहिए मुआवजा, पाकिस्तान से बदला लो'

Wed, 07 Aug 2013 09:44 PM IST
पटना/छपरा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में मारे गए सैनिकों में से एक जवान की पत्नी ने बिहार सरकार द्वारा मुआवजा लेने से इंकार कर दिया है। इस शहीद की पत्नी ने मुआवजे के स्थान पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहीद विजय राय की पत्नी पुष्पा राय ने पटना से करीब 50 किमी दूर अपने पैतृक गांव बिहटा में पत्रकारों से कहा कि 10 लाख रुपये का मुआवजा उनके पति को वापस नहीं ला सकता।

पढ़ें, 'पांच के बदले 50 पाक सैनिकों का सिर काटे भारत'
उन्होंने कहा कि वह मुआवजा नहीं चाहती हैं पर पति और दूसरे सैनिकों के हत्यारे पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी सैन्य जवाबी कार्रवाई चाहती हैं।
विज्ञापन


इससे पहले पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में शहीद होने वाले पांचों जवानों के तिरंगे में लिपटे शव एयरफोर्स के विमान से पटना और पुणे रवाना करने से पहले जम्मू एयरपोर्ट पर उन्हें अंतिम सलामी दी गई।

पढ़ें, सरहद पर फिर ना'पाक' हरकत, हमले में 5 जवान शहीद
पाकिस्तान हमले में 35 वर्षीय प्रेम नायक (छपरा, बिहार), 29 वर्षीय लांस नायक शंभू शरण (भोजपुर, बिहार), 27 वर्षीय सिपाही विजय कुमार (पटना, बिहार), 23 वर्षीय सिपाही रघुनंदन (छपरा, बिहार) और 36 वर्षीय नायक पुंडलिक माणे (कोल्हापुर, महाराष्ट्र) शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें