फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप पलटी, महिला समेत चार कांवड़ियों की मौत

Tue, 06 Aug 2013 11:24 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के छतिया गांव के निकट तरैया मशरख मुख्य मार्ग पर आज तड़के कांवड़ियों को ले जा रही एक जीप के पलट जाने से महिला समेत चार कावंडियों की मौत हो गई और दस से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पड़ोसी जिले गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के तिनताहां गांव के कुछ कांवड़िये झारखंड के देवघर से पूजा अर्चना के बाद एक जीप से घर लौट रहे थे, तभी छतिया गांव के निकट अचानक सड़क किनारे जीप पलट गई।

इस दुर्घटना में गौतम राउत(50), तारकेश्वर राय(30) के अलावा 70 वर्षीय एक महिला और 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दस अन्य कांवड़िए घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना का कारण वाहन पर से चालक का नियंत्रण खो देना जाना बताया जा रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें