फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: विवाहिता की गला घोंट कर हत्या; दहेज और अवैध संबंध का विरोध करने पर ली जान

Mon, 21 Aug 2023 11:51 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Crime: थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। लड़की के घर वालों ने दहेज और अवैध संबंध में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका सुष्मिता कुमारी अपने पति राहुल कुमार के साथ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक वर्ष पूर्व ब्याही गई युवती की ससुराल वालों ने दहेज व अवैध संबंध का विरोध करने पर गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए। यह घटना मोहिउद्ददीननगर थाने के टारा गांव की है। मृतका की पहचान टारा गांव के राहुल कुमार की पत्नी सुस्मिता कुमारी (21) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


मृतका के भाई सरायरंजन थाने के गंगसारा गांव निवासी रामराजी राय ने कहा कि उन्होंने अपनी बहन की शादी एक वर्ष पूर्व दान-दहेज देकर की थी। उस समय दहेज के रूप में आठ लाख रुपये के अलावा गहने, बर्तन आदि दिए गए थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके जीजा तथा ससुराल के लोग और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके जीजा राहुल का वैशाली जिले की एक लड़की से अवैध संबंध है।

रामजी राय ने अपने जीजा का एक होटल में लड़की के साथ का फोटो भी दिखाया। उन्होंने कहा कि जब उसकी बहन ने अवैध संबंध का विरोध किया तो उसकी बहन को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाया जाने लगा। साथ ही दहेज में और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। तड़के उसके जीजा ने उनकी मां कौशल्या देवी को फोन कर बताया कि उसने सुस्मिता की हत्या कर दी है, अब जो करना है कर लें। उसके बाद वे लोग टारा गांव पहुंचे तो उनकी बहन का शव घर में पड़ा हुआ था। जबकि घर के लोग फरार थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि दहेज और अवैध संबंध के कारण उनकी बहन की हत्या की गई है।
विज्ञापन


मृतक के भाई का आरोप है कि उसका जीजा राहुल गलत संगत का आदमी था। वह हथियार भी रखता था। भाई ने जीजा के भांजा के साथ देसी कट्टा रखा फोटो भी दिखाया। फोटो में एक बच्चा के पास देसी कट्टा और गोली रखी हुई है। 

थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। लड़की के घर वालों ने दहेज और अवैध संबंध में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें