फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालगंज में माओवादियों ने मचाई तबाही

Mon, 30 Dec 2013 12:00 PM IST
अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सत्तरघाट गांव के निकट भारत की कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के उग्रवादियों ने देर रात पुल निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के कैंप पर हमला कर जेसीवी मशीन समेत सात वाहनों में आग लगा दी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि गोपालगंज और मुजफ्फरपुर के बीच गंडक नदी पर हैदराबाद की एक निजी कंपनी द्वारा पुल निर्माण का कार्य चल रहा था।

उन्होंने बताया कि कल रात 24 से अधिक हथियार बंद माओवादियों ने कैंप कार्यालय पर हमला कर वहां कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों को भगा दिया।

इसके बाद माओवादियों ने वहां खड़े जेसीबी-पोकलेन मशीन समेत सात वाहनों में डीजल छिड़ककर आग लगा दी। श्री कुमार ने बताया कि इस घटना से कंपनी को करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

माओवादियों ने पिछले 29 अप्रैल को निर्माण कंपनी के परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर लेवी की मांग की थी और नहीं देने पर धमकी दी गयी थी। इस मामले को लेकर बैकुंठपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी जिसके बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ दिया गया था।
विज्ञापन


इससे पहले भी यहां माओवादी अपना आतंक दिखाते रहे है। अभी दो माह पूर्व नक्सलियों ने दो भाईयों की गोली मार कर हत्या कर दी तथा उनके घर को विस्फोटक से उड़ा दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें