फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से बाहर खींचकर पत्नी को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्सौल-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर एक पति ने इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से अपनी पत्नी को खींचकर गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सरेआम हुई इस हत्या के बाद आरोपी पति वहां से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और हत्यारे पति की खोज की जा रही है।

पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थानांतर्गत लोहरगांव निवासी महेश भगत व उसकी पत्नी बच्ची देवी उर्फ अनिता के बीच लंबे समय से मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

पति पत्‍नी के बीच कोर्ट में चल रहा था मुकदमा

बुधवार को बच्ची मुजफ्फरपुर में चल रहे मुकदमे में गवाही देने जा रही थी। इस बीच महेश भी उसके पीछे लग गया। जैसे ही ट्रेन मेहसी स्टेशन पर रुकने को हुई, उसने बच्ची को ट्रेन से खींच लिया और बड़ी तेजी से दो गोली मारकर मौके पर मौजूद अपने अन्य साथियों के साथ भाग निकला।

आरपीएफ के जमादार जनार्दन प्रसाद ने बताया कि बच्ची देवी ने मरने से पहले पुलिस को अपना बयान दिया है, जिसमें उसने कहा कि उसे गोली उसके पति ने मारी है। पुलिस ने हत्यारे पति के पैतृक गांव के थाने को सूचना दी है और उसकी खोज की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें