फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश से सीधी बात कर मसला सुलझाएंगे लालू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को संकेतों में मुलायम समेत किसी की मध्यस्थता से इनकार करते हुए साफ किया है कि वह नीतीश कुमार से खुद बात करेंगे। पटना पहुंचने पर पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने कहा कि उन्हें कोई डिक्टेट नहीं कर सकता।
विज्ञापन


उनका कोई सलाहकार नहीं है, जो ये बताए कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी राजनीति आती है। लालू ने नीतीश के साथ किसी प्रकार के मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई भाजपा से है और नीतीश से उनका मतभेद होता तो सरकार को वह समर्थन ही नहीं देते। हम दोनों नेता साथ बैठेंगे, तो सब मामला सेटल हो जाएगा।
विज्ञापन

न हमें घाटा हो और न नीतिश को कोई नुकसान

विलय और गठबंधन जो भी हो हम एक ऐसे फैसले पर पहुंचना चाहते हैं, जहां न तो हमें घाटा हो और न ही नीतीश को कोई नुकसान हो। मांझी को निमंत्रण देने के बाद जदयू के कड़े तेवर पर सफाई देते हुए राजद प्रमुख ने कहा कि उन्होंने सबको इस मोर्चे में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारी पर नीतीश के विरोध पर लालू ने कहा कि इस पर अभी कोई चर्चा ही नहीं हुई है। नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री हैं और उनको मेरा समर्थन है।

लालू ने कहा कि वह सीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं। ऐसे में इस मसले पर केवल मीडिया में ही चर्चा हो रही है। लालू के परिवार से किसी के सीएम उम्मीदवार बनने के सवाल पर लालू ने कहा कि यह जनता को तय करने दीजिए। इस पर अभी राय नहीं बना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें