फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पुलिस मुख्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास, शख्स को पकड़कर अस्पताल भेजा

Thu, 20 Feb 2020 06:32 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, पटना

सार

पटना में बिहार पुलिस के मुख्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले शख्स ने राज्य सरकार पर लोगों को हत्या के झूठे मामलों में फंसाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदूवादी संगठन से जुड़े एक व्यक्ति ने मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पटना में बिहार पुलिस के मुख्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। शख्स ने राज्य सरकार पर लोगों को हत्या के झूठे मामलों में फंसाने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आत्मदाह का प्रयास करने वाले शख्स राजीव ब्रह्मर्षि ने इस संबंध में पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उसने खुद के आत्मदाह करने की जानकारी दी थी, यह जानकारी होने पर पुलिस ऐसी किसी घटना के लिए पहले से तैयार थी।

एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि जैसे ही उक्त शख्स ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया, तभी उसे कुछ पुलिस कर्मचारियों ने पकड़ लिया। उसे पहले से मौजूद एंबुलेंस में बैठाया गया और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि हमें यहां एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी कि वह खुद के आत्मदाह की धमकी दे रहा था। एहतियात के तौर पर यहां बेली रोड स्थित सरदार पटेल भवन (बिहार पुलिस मुख्यालय) के सामने पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

उन्होंने कहा कि आत्मदाह करने जा रहे शख्स को समय रहते ही पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार आरोपी शख्स के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आरोपी शख्स ब्रह्मर्षि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के लिए फुलवारी शरीफ घटना जैसे मामलों में हिंदू कार्यकर्ताओं को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

पिछले साल 21 दिसंबर को फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के हारून नगर इलाके में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सीएए-एनपीआर-एनआरसी के विरोध में राज्यव्यापी बंद के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी का मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें