बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन ने गुरुवार को 243 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कांग्रेस और सीपीआई (माले) के प्रत्याशियों का नाम है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने शुत्रघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बांकीपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वह भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नवीन को चुनौती देंगे।
हाल ही में करीब दो दिन पहले राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा था कि उन्हें लगता है कि तीन वाम दलों के साथ आने से विपक्षी महागठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का समीकरण बदल सकता है।
झा ने कहा था कि बिहार में सीपीआई (माले), भाकपा और माकपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और करीब 60 विधानसभा सीटों पर इनके निर्णायक वोट हैं। वहीं महागठबंधन के एक और घटक कांग्रेस को भी लगता है कि वाम दलों से गठजोड़ से उनकी संभावनाएं उज्ज्वल हैं।