फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: पटना में रोज 40 हजार लोग कर रहे सिलिंडर की बुकिंग, DM बोले- जमाखोरी करने वालों को जेल भेजेंगे

Wed, 18 Mar 2026 03:24 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पटना डीएम ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी हाल में पैनिक बुकिंग नहीं करें। अब सबकुछ सामान्य है। सभी कंपनियों और वितरकों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। 
 
विज्ञापन
पटना डीएम ने लोगों से पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना नगर निगम के 75 वार्डों के पार्षदों के साथ एलपीजी गैस की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्ष पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने की। बैठक में पार्षदों को सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े जरूरी पहलुओं की जानकारी दी गई और उनसे फीडबैक भी लिया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, ब्लैक मार्केटिंग, जमाखोरी या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


पटना में कितने रसोई गैस उपभोक्ता हैं
डीएम ने गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी के साथ काम करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। पटना में कुल 136 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और उपभोक्ताओं की संख्या 16,65,360 है। सभी कंपनियों और वितरकों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। अब तक 6,89,055 बुकिंग की जा चुकी है, जबकि प्रतिदिन औसतन 35 से 40 हजार बुकिंग हो रही है। प्रशासन के अनुसार, उपभोक्ताओं को बुकिंग या सिलेंडर प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

इंदौर हादसे की दर्दनाक दास्तान: बिहार से इलाज के लिए आया था सेठिया परिवार, धमाके में सभी जिंदा जले

पैनिक बुकिंग से बचें, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें
पटना डीएम ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक बुकिंग न करें और किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि एलपीजी की पारदर्शी और सुचारू आपूर्ति के लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र सतर्क और सक्रिय है। किसी भी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता 24x7 जिला एलपीजी गैस हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर संपर्क कर सकते हैं, जहां त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें