फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेमी की खौफनाक साजिश; नाबालिग को झील पर बुलाकर दोस्तों संग किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 04:45 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: बिहार के मुंगेर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों पर झील पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के झील पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ मंगलवार की शाम तीन आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद जैसे-तैसे पीड़िता हवेली खड़गपुर पीएनबी बैंक के पास पहुंची और लोगों से मदद की गुहार लगाई। वहीं स्थानीय लोगों ने फोन कर पीड़िता के परिवारवालों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन बच्ची को घर ले गए।

विज्ञापन


प्रेमी पर झील पर ले जाकर गैंगरेप कराने का आरोप
पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसका प्रेमी, शामपुर थाना क्षेत्र के गोबबड्डा गांव निवासी रामशरण बिंद का पुत्र टुनटुन बिंद, मंगलवार की शाम बहला-फुसलाकर अपनी बाइक से झील पर ले गया। वहां पहुंचने पर उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे। इसके बाद तीनों ने मिलकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर फरार हो गए।

परिजनों की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने हवेली खड़गपुर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के पिता के आवेदन पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में कांड दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी टुनटुन बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन


चार महीने पहले आया था शादी का रिश्ता
पीड़िता के पिता ने आवेदन में बताया है कि करीब चार महीने पहले आरोपी टुनटुन शादी का रिश्ता लेकर उनके घर आया था। लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी चोरी-छिपे उनकी बेटी से बातचीत करता था और उसी भरोसे का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम के चक्कर में दोस्त बने कातिल; 10वीं के छात्र को घर से दूर ले जाकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन


परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें