फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में बंदूक की नोक पर लूटपाट, पूर्व विधायक के मैनेजर से लूटे 26 लाख रुपये

Tue, 25 Aug 2020 04:34 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
बिहार में लूटपाट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूटपाट की गई। घटना अहियापुर थाना के सहबाजपुर-राघोपुर चौक पर हुई जहां छह बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के कर्मचारी मुकेश कुमार सिंह से 26.45 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (सिटी) नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पिस्टल के बल पर छह अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। कर्मचारी के साथ मारपीट की और फिर मुकेश से नकदी से भरा बैग छीनकर भाग निकले। सिटी एसपी नीरज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और कर्मचारी व पूर्व विधायक से भी पूरे मामले की जानकरी ली।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें