भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि हताशा में राजद-कांग्रेस के दोनों शहजादे अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए 150 सीट का आकलन करने वाले राहुल गांधी को कांग्रेस के 15 पार करने का भी भरोसा नहीं है। अपनी अमेठी की परंपरागत सीट छोड़कर केरल के वायनाड भागे राहुल गांधी चुनाव परिणामों को लेकर कितने हताश है, इसका अंदाजा उनके बयानों को सुनकर लगाया जा सकता है।
लालू परिवार जीरो पर होगा आउट
सम्राट चौधरी ने लालू परिवार भी खूब कहा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पूरे देश में 102 सीटों पर मतदान हो चुका है, मगर आजतक राहुल गांधी ने यह नहीं बताया कि कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही है? सम्राट चौधरी ने कहा कि यही हाल राष्ट्रीय जनता दल के शहजादे की भी है। उन्होंने कहा कि राजद का इस बार भी बिहार में खाता नहीं खुलने वाला है। लालू परिवार जीरो पर आउट होगा। परिवारवादी-भ्रष्टाचारी लालू परिवार को बिहार की जनता पहले ही रिजेक्ट कर चुकी है।
बेरोजगारों के बहाने अपनी बेरोजगारी दूर करने का लगाया आरोप
सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार के चुनाव में झांसे पर नहीं मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा है। नौकरी के लिए जमीन रजिस्ट्री कराने वालों की असलियत जनता अच्छी तरह से जानती है। जनता यह भी जानती है कि ये दोनों शहजादे बेरोजगारों के बहाने अपनी बेरोजगारी दूर करने की जुगत में हैं।