बीमा भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव लड़ने की घोषणा की।
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन पहले राजद में शामिल हुई थीं
पूर्णिया के रूपौली विधायक से बीमा भारती ने जदयू के टिकट पर चुनाव जीता था। पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुकीं बीमा भारती चार दिन पहले ही
राजद में शामिल हुई हैं। राजद ज्वाइन करने के बाद कहा था कि कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अस्थिर राजनीति से तंग आकर जनता दल यू से अपना नाता तोड़ रही हूं। हर 2-3 वर्षों में बिना विचार-विमर्श अकारण गठबंधन बदलकर समाज एवं प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता एवं मतदाताओं में अविश्वास पैदा कर विकास कार्य अवरुद्ध करने एवं बेलगाम अफसरशाही से त्रस्त होने के साथ फिरकापरस्त शक्तियों से समझौता कर बिहारवासियों के साथ विश्वासघात करने वालों का साथ देना मेरे नीति और नियत में नहीं है, मैं जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं
।
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर ऐसा क्यों लिखा
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, ...पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे
जन अधिकारी पार्टी का विलय करवा कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव पिछले चार महीने से पूर्णिया में चुनाव लड़ने के लिए मेहनत कर रहे हैं। जब अपनी पार्टी का उन्होंने कांग्रेस में विलय करवाया था तब उनके समर्थक पूर्णिया से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे। इतना ही नहीं बीमा भारती जब राजद में शामिल हुईं और उनके पूर्णिया से चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही थी तब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था। यह पोस्ट उस वक्त खूब वायरल हुआ था। पप्पू यादव ने लिखा कि मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे।