तेजस्वी यादव के बयान भाजपा द्वारा तलवार बांटने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा था कि राजद गुंडों की पार्टी है। राजद की ओर से जो प्रत्याशी मैदान में है, उनमें कोई नाखून उखाड़ने वाला है, कोई अपहरण कर हत्या करने वाला। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आप नाम बताईये जो तलवार बांटने का काम करता हो। उन्होंने आगे कहा कि पहले हम अपने धर्म को पूजते हैं फिर दूसरों का सम्मान करते हैं। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि राजद की गुंडागर्दी भी ठंडा की जाएगी।
लालू प्रसाद यादव को बताया पंजीकृत अपराधी
राजद के संविधान बचाने की लड़ाई लड़ने वाले बयान पर सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा कानून तोड़ने वाले नेता का नाम है लालू प्रसाद। सारे गुंडे, अपराधी उनकी पार्टी से ही संबंधित हैं। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि लालू प्रसाद बिहार में अपराधियों के प्रतीक हैं। लालू प्रसाद पहले नेता हैं जो पंजीकृत अपराधी होकर सजायाफ्ता हैं और वह संविधान की बात कर रहे हैं।