Bihar : मुसलमान 32 साल से लालटेन को वोट दे रहे हैं, समय आ गया है जब मुसलमानों को लालू से पूछना चाहिए कि मुसलमान को आजतक उप-मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया या कोई बड़ा मंत्रालय क्यों नहीं दिया ?
किसी भी जाति और धर्म को लेकर बयान नहीं देने का चुनाव आयोग ने निर्देश दिया था। लेकिन अपने वोट को बनाने के लिए नेता लगातार ऐसे बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में लालू प्रसाद यादव का एक बयान काफी चर्चे में है। अपने एक बयान में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा वाले लोग भड़का रहे हैं। भाजपा वाले सभी डर गये हैं इसलिए वे लोग संविधान को ख़त्म करना चाहते हैं, लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहते हैं। मुसलमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए। अब प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद के बयान पर पलटवार किया है। पीके ने कहा कि मुसलमान 32 साल से लालटेन को वोट दे रहे हैं, समय आ गया है जब मुसलमानों को लालू से पूछना चाहिए कि मुसलमान को आजतक उप-मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया या कोई बड़ा मंत्रालय क्यों नहीं दिया ?
विज्ञापन
बिहार में सबसे गरीब मुसलमान
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं बिहार में 18 महीने से पैदल चल रहा हूं, 5 हजार से ज्यादा गांव में जाने के बाद मैं रोज मंच से कहता हूं कि दलितों के बाद सबसे ज्यादा गरीब, बदहाल, फटेहाल अगर बिहार में कोई है तो वो मुसलमान है। लेकिन 32 साल से मुसलमानों ने लालटेन का साथ नहीं छोड़ा है। 30-32 सालों में मुसलमानों ने RJD से कभी नहीं पूछा कि आपके नेता सड़क और ग्रामीण कार्य मंत्री रहे फिर हमारे गांव में सड़क, नाली और गली क्यों नहीं बना है? आप स्वास्थ्य मंत्री थे फिर बच्चों के लिए अस्पताल और दवाई क्यों नहीं है? आप शिक्षा मंत्री थे फिर हमारे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं हुई? मुसलमान इन सारी परेशानियों के बावजूद लालटेन को वोट देता है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक आप समाज में सुधार नहीं लाएंगे, आपके बच्चे गुजरात और तमिलनाडु में जाकर मजदूरी ही करेंगे, फिर यहां के लोगो का भला कैसे होगा।