फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Misa Bharti Nomination : राबड़ी-मीसा हाथ हिलाती रहीं, तेज प्रताप हाथ चलाते रहे; नामांकन के दौरान मच गया हंगामा

Mon, 13 May 2024 04:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Election 2024 : तेज प्रताप का अंदाज हमेशा अलग होता है। इस बार बड़ी बहन मीसा भारती के नामांकन कार्यक्रम के दौरान दीदी और मां राबड़ी देवी तक हाथ हिलाकर अभिवादन करती दिखीं, जबकि तेज प्रताप यादव राजद के कार्यकर्ता पर हाथ चलाते दिखे।
विज्ञापन
राजद कार्यकर्ता को धक्का देते तेज प्रताप यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार इसकी वजह उनका गुस्सा है। तेज प्रताप को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने मंच पर अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को धक्का दे दिया। मंच पर मौजूद सभी लोगों ने उस वक्त तेज प्रताप को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। इतना ही नहीं जिस कार्यकर्ता को उन्होंने धक्का दिया था, उसे देखकर फिर से उसके पास गए। गुस्से में उसे कुछ समझाने लगे। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन



कार्यकर्ता का पैर तेज प्रताप यादव के पैर पर चढ़ गया
दरअसल, तेज प्रताप यादव की बड़ी बहन और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती के नामांकन के बाद पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एक सभा आयोजित की गई थी। मंच पर राजद कार्यकर्ताओं के साथ मीसा भारती, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़देवी, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव समेत पार्टी के कुछ वरीय नेता मौजूद थे। इसी दौरान एक कार्यकर्ता का पैर तेज प्रताप यादव के पैर पर चढ़ गया। इसके बाद अचानक तेज प्रताप को गुस्सा आ गया और उन्होंने कार्यकर्ता को मंच से धक्का दे दिया। वहां मौजूद मीसा भारती ने तेज प्रताप को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। 

वरीय नेताओं ने तेज प्रताप को समझा-बुझाकर शांत करवाया
इसके बाद तेज प्रताप गुस्से में पीछे की ओर गए। जिस कार्यकर्ता को तेज प्रताप ने धक्का दिया, वह भी पीछे खड़ा था। तेज प्रताप उससे कुछ कह रहे थे इसी बीच मंच पर पार्टी के वरीय नेताओं ने तेज प्रताप को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसी बीच उनकी मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती मंच पर सामने आ गईं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखी अपनी बात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इस मामले पर तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी बात साझा करते हुए लिखा है कि ये जो कुछ लोग मेरा एक वीडियो वायरल कर रहे है उनको मैं बताना चाहता हूं, की सिक्के के दो पहलू होते हैं एक तरफ तो देख लिया आप सभी, दूसरी ओर हुआ ये था कि प्रत्याशी डॉ.मीसा भारती और मेरी मां साथ में थे दोनो के बीच में आ के धक्का दे रहा था, मेरा हाथ पहले से जख्मी है और इनके द्वारा धक्का देकर आगे जाने के क्रम में असहाय दर्द महसूस होने पर मुझे खुद को बचाने के लिए अचानक से मजबूरन में इनको साइड करना पड़ा। मेरा मंशा कहीं से भी किन्ही को आहत करने का नहीं रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें