फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 : एनडीए के इन उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने आ रहे गृह मंत्री अमित शाह, इन सीटों को साधेंगे

Wed, 10 Apr 2024 11:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

गृहमंत्री अमित शाह की इस चुनावी सभा से तीन लोकसभा सीट पर सीधा असर पड़ेगा। जिसमें गया, औरंगाबाद और नवादा लोकसभा सीट पर सीधा असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/अमित शाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पहले गया गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के गुरारू प्रखंड में गृहमंत्री अमित शाह की शाम चार बजे चुनावी सभा आयोजित है। गया जिले के गुरुआ और टिकारी विधानसभा क्षेत्र औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। गुरुआ विधानसभा सीट राजद के कब्जे में है और वर्तमान विधायक विनय यादव है। आज होने वाले गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी सभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने एक बार फिर सांसद सुशील सिंह पर विश्वास जताया है और तीसरी बार औरंगाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सांसद सुशील सिंह 2009 में जदयू के टिकट पर औरंगाबाद सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे। वहीं 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते थे। इस बार फिर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने सुशील सिंह पर भरोसा जताया है। हालांकि चुनावी सभा करने में राजद नेता तेजस्वी यादव भी पीछे नहीं है। तेजस्वी यादव बीते दो दिनों से गया लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा कर रहे है। तीसरे दिन भी आज यानी बुधवार को गया के फहतेपुर प्रखंड में चुनावी सभा करेंगे। औरंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने सुशील सिंह को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है तो वहीं राजद ने जदयू के बागी गया जिलाध्यक्ष सह टिकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। जिसके वजह से भाजपा और राजद प्रत्याशी में सीधा मुकाबला होते दिख रहा है।

 

गया और औरंगाबाद सीट पर पड़ेगा असर 

गया जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में है और वर्तमान में इस विधानसभा सीट से राजद के विधायक विनय यादव हैं। यही कारण है कि भाजपा के शीर्ष नेता सह देश के गृहमंत्री अमित शाह सभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह की इस चुनावी सभा से तीन लोकसभा सीट पर सीधा असर पड़ेगा। जिसमें गया, औरंगाबाद और नवादा लोकसभा सीट पर सीधा असर पड़ेगा। चुनावी प्रचार में थोड़ी बहुत बचे कसर को 16 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी सभा कर पूरा कर देगे।

 

यहां चलता है एमवाई समीकरण 

गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में एमवाई समीकरण सब पर हावी है। यही कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। इस विधानसभा क्षेत्र में यादव 60 हजार, मुस्लिम 15 हजार, महादलित 60 हजार, कोयरी कुशवाहा 45 हजार, राजपूत, भूमिहार, ब्राह्मण और कायस्थ 60 हजार वोटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें