फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अनंत सिंह बोले- नीतीश कुमार जैसा मुख्यमंत्री बिहार में पैदा नहीं हुआ; लालू के बारे में ऐसा कहा

Wed, 15 May 2024 02:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कहा कि मैं किसी की पार्टी में नहीं हूं लेकिन फिर भी कहता हूं कि नीतीश कुमार की तरह न कोई नेता बिहार में पैदा हुआ है और न ही होगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अनंत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदें गढ़े हैं। पैरोल पर 15 दिन के लिए बाहर आए अनंत सिंह ने स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार की तरह न कोई मुख्यमंत्री बिहार में पैदा हुआ और न ही पैदा होगा। बिहार में उनके जैसा मुख्यमंत्री कभी नहीं होगा। अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के पास कोई पारिवारिक जिम्मेदार नहीं थी। उनके भाई आज भी दवा बेचते हैं। बेटा भी राजनीति से दूर है। सीएम के परिवार के बारें में सबको पता है।  

विज्ञापन


लालू के शासनकाल को किया अनंत सिंह ने किया याद
अनंत सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार दिन-रात काम में ही लगे रहते थे। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आपने लालू यादव का शासन नहीं देखा है। उस वक्त अपहरण उद्योग चलता था। दिल्ली में नौकरी करने वालों के परिजनों को उठा लिया जाता था। लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। अनंत सिंह ने कहा कि मैं किसी की पार्टी में नहीं हूं लेकिन फिर भी कहता हूं कि नीतीश कुमार की तरह न कोई नेता बिहार में पैदा हुआ है और न ही होगा।

चुनावी सभा में सीएम नीतीश ने अनंत सिंह के बारे में ये कहा था
छह मई को सीएम नीतीश कुमार मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के पंडारक में ललन सिंह के चुनावी प्रचार में पहुंचे थे। मंच पर मंच पर अनंत की पत्नी और मोकामा की विधायक नीलम देवी भी मौजूद थीं। नीतीश कुमार अपने भाषण के दौरान कहा कि बीच में थोड़ा-बहुत इधऱ-उधर हो गये थे लेकिन अब देखिए वह भी साथ आ गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनके पति (अनंत सिंह) से हमारा संबंध पुराना है। बीच में थोड़ा बहुत इधर-उधर हुआ, लेकिन वह खत्म होकर फिर दोबारा आ गए हैं। इनके पिताजी से हमारे पिताजी का पुराना रिश्ता था। हम लोग 1995 से साथ हैं ।
विज्ञापन


विवार को निकले से जेल से बाहर
बता दें कि विधायकी गंवाने वाले बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पांच मई को बेऊर जेल से बाहर निकले हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों के लिए पैरोल मिला है। आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग पांच वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।.

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें