फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Lok Sabha Election : खगड़िया में दो बूथों पर आज हो रहा दोबारा मतदान, अधिकारियों के समझाने पर माने लोग

Fri, 10 May 2024 10:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड स्थित सहरौन गांव में बीते सात मई को तीसरे चरण के मतदान के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई थी। जमकर बवाल हुआ था। ईवीएम के क्षतिग्रस्त होने तक की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
दो मतदान केंद्र पर पुनः मतदान कराया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के दो मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराया जा रहा है। मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। शुक्रवार सुबह से ही मतदाता कतार में लगे दिखे। जहां उन्होंने अपने चहेते प्रत्याशी को अपना मत दिया। बेलदौर प्रखंड के सहरौन गांव में यह मतदान कराया जा रहा है। इसको लेकर बूथ संख्या 182 और बूथ संख्या 183 बनाया गया है। मतदान केंद्र पर अर्द्ध सैनिक बल के साथ-साथ बिहार पुलिस के जवान भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन


झड़प के बाद नहीं हो पाया था मतदान
खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड स्थित सहरौन गांव में बीते सात मई को तीसरे चरण के मतदान के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई थी। जमकर बवाल हुआ था। ईवीएम के क्षतिग्रस्त होने तक की बात सामने आई थी। जहां उस दिन वोटिंग नहीं कराया जा सका था। सहरौन गांव के निवासी अपनी मांगों को लेकर वोट का बहिष्कार किए हुए थे। हालांकि, गुरुवार को जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने उक्त गांव पहुंच लोगों को समझाया, जिसके बाद ग्रामीण मतदान के लिए मान गए।

मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा रहा
इस बाबत खगड़िया डीएम अमित कुमार पांडे ने कहा कि दो बूथों पर पुनः कराया जा रहा है। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें