फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha 2024 : चिराग को बिहार का अगला भविष्य बताया मांझी, चुनावी सभा में खुले मंच से कर दिया यह एलान

Fri, 12 Apr 2024 11:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News : चिराग साहेब बिहार के भविष्य हैं। केंद्र में जाकर हमलोग परिस्थितियां बनाएंगे कि बिहार का अगला भविष्य चिराग साहेब बनें। जाति और धर्म से ऊपर उठकर और बिहार के भविष्य को देखते हुए एनडीए के पक्ष में वोट कीजिए। 
विज्ञापन
जीतनराम मांझी से आशीर्वाद लेते चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर अपने बयानों से बिहार की सियासत को गर्म करने वाले गया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने फिर एक ऐसा ही बयान दिया है जिसकी अभी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि चिराग साहेब बिहार के भविष्य हैं।

विज्ञापन


चुनावी सभा में जीतन राम मांझी के साथ चिराग पासवान भी थे 
दरअसल बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के चाकन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर वहां लोजपा रामविलास के अध्यक्ष और हाजीपुर से एनडीए उम्मीदवार चिराग पासवान भी मौजूद थे। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनके ऊपर ही सवाल उठाये और चिराग पासवान को बिहार का भविष्य बता दिया। सभा को संबोधित करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि चिराग साहेब बिहार के भविष्य हैं। केंद्र में जाकर हमलोग परिस्थितियां बनाएंगे कि बिहार का अगला भविष्य चिराग साहेब बनें। मांझी ने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर और बिहार के भविष्य को देखते हुए एनडीए के पक्ष में वोट कीजिए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। अबकी बार चार सौ के पार का नारा पीएम मोदी की तरफ से दिया गया है। बिहार की सभी 40 सीटें देने का वादा उनसे हमलोगों ने किया है। इसे लेकर हमलोग अपने-अपने क्षेत्रों में लगे हुए हैं। इस दौरान मांझी ने लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया संसदीय सीट से हैं एनडीए प्रत्याशी
 एनडीए ने पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी को गया संसदीय सीट से अपना साझा प्रत्याशी बनाया है। अपनी जीत  सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। और चुनावी सभा, रोड शो और घूम-घूमकर नुक्कड़ सभाएं भी कर रहे हैं। शुक्रवार को जीतन राम मांझी की चुनावी सभा में लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मांझी के साथ मंच साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें