फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मोदी ने राहुल गांधी पर दायर किया मानहानि का मुकदमा, 'मोदी को चोर' कहने से थे नाराज

Thu, 18 Apr 2019 01:26 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुशील मोदी-राहुल गांधी(File Photo)
विज्ञापन

भाजपा नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने पटना सीजेएम कोर्ट में मानहानि का केस दायर कराया है। सुशील मोदी का कहना है कि राहुल गांधी के बयान से करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने करोड़ों लोगों को 'चोर' बताया है। 

विज्ञापन


दरअसल वह राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए उस बयान से नाराज हैं, जिसमें राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और 'मोदी सरनेम' वाले लोगों को चोर कह डाला था। राहुल ने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा था कि एक बात बताइए कि हर चोर के नाम में मोदी कैसे है... नीरव मोदी, ललित मोदी...।

राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक में रैली थी। रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि 'चौकीदार 100 फीसदी चोर है। सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं।' राहुल गांधी के इसी बयान से सुशील मोदी भड़के हुए थे। राहुल ने मोदी उपनाम पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘मेरा एक सवाल है। सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है?
विज्ञापन


इस बयान पर सुशील मोदी का कहना था कि राहुल का यह बयान करोड़ों मोदी उपनाम वाले लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला है। इस बयान के जरिए राहुल गांधी ने 'मोदी उपनाम' वाले सारे लोगों को चोर ठहराया है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें