फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बरातियों को ले जा रहा वाहन पलटा, तीन की मौत, 10 घायल

भाषा, औरंगाबाद Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 18 Apr 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

बिहार के औरंगाबाद जिले के एक गांव के पास बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि बरातियों को ले जा रहे एक पिकअप वाहन के असंतुलित होकर पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



हसपुरा थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि हसपुरा-पिरु पथ पर हुए इस हादसे में मरने वालों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी जिला गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वाहन अरवल जिले के मेहंदिया थाना अंतर्गत कोइल कामता से बरातियों को लेकर औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना अंतर्गत पचरुखिया गांव जा रहा था।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next