फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha 2024 : तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो; जानिए तेजस्वी यादव ने क्यों गाया यह गाना

Wed, 10 Apr 2024 08:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : बुधवार को चैत्र नवरात्र में मछली खाकर वीडियो वायरल करने वाले तेजस्वी यादव का एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फ़िल्मी गाना गाकर प्रधानमंत्री को झूठा बता रहे हैं। 40 सेकंड का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर और नेता के बाद तेजस्वी यादव का गायक अवतार सामने आया है, जिसमें वह गाना गाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कस रहे हैं। राजनीति में आने से पहले तेजस्वी यादव क्रिक्रेटर थे। इसके बाद वह नेता बने। इस दौरान वह दो बार बिहार के उप मुख्यमंत्री भी बने। लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान वह एक गायक के रूप में दिख रहे हैं, जिसमें वह गाना गाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ बोलने का तंज कस रहे हैं। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। दिन में मछली पार्टी का वीडियो भी बहुत तेजी से वायरल हुआ था। 

विज्ञापन


गाना गाकर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना 
हालांकि तेजस्वी की आवाज किसी गायक जैसी मधुर नही हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी इस गायकी को लोग सुन रहे हैं। गाना सुनने के पीछे का तर्क यह है कि वह इस गाना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ बोलने का तंज कास रहे हैं। वह गाना के माध्यम से कह रहे हैं -तुमलोग सबलोग देखे होगे न गोविंदा के मूवी का गाना..अरे तुम तो धोखेबाज हो.. अरे देखे हैं कि नहीं देखे हैं..अरे तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो..अरे रोज रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे, जनता जो रूठ गई तो हाथ मलोगे.अरे तुम तो धोखेबाज हो वादा कर के भूल जाते हो।

दिन में मछली खाते हुए वीडियो हुआ था वायरल 
तेजस्वी यादव ने आज बुधवार को ही अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें हेलिकॉप्टर के अंदर वह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ मछली खाते नजर आये। इस दौरान मुकेश सहनी यह कहते नजर आ रहे थे कि वह कोशी क्षेत्र में पाए जाने वाले चेचरा मछली और रोटी खा रहे हैं। साथ में मिर्च और प्याज भी है। इस दौरान मुकेश सहनी ने मिर्च दिखाते हुए यह तंज भी कास रहे थे कि मेरा और मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव का यह विडियो देखकर कुछ लोगों को बहुत जोर की मिर्ची लगेगी।  आपलोग को मिर्ची न लगे इसके लिए आप हमसे मिर्ची मांग सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें