फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीएम नीतीश की वह टीस चिराग मॉडल की ताकत बताती है; चिराग पासवान ने खरी-खरी सुनाई

Fri, 11 Aug 2023 05:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Chirag Paswan : सांसद चिराग पासवान ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद राज्य के लिए विशेष दर्जा 18 साल सीएम रहे नीतीश कुमार मांग रहे। यह उनकी हार है। पटना में चिराग ने फिर मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
बेगूसराय में मीडिया से मुखातिब होते लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भाजपा से भी ज्यादा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और जमुई के सांसद चिराग पासवान खरी-खोटी सुनाते हैं। शुक्रवार को भी वह इसी अंदाज में थे। उन्होंने कहा कि जब-जब सीएम नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव में अपनी हार की टीस जाहिर करते हैं, वह चिराग मॉडल की ताकत ही बताते हैं। जनता ने उन्हें नकारा और चिराग मॉडल को स्वीकारा था। वह एक असफल सीएम हैं। इसलिए भी असफल कि आजादी के 75 साल बाद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मांगना पड़ रहा है। यह मांग भी वह शख्स उठा रहा, जो 18 साल से सीएम की कुर्सी पर हो।

विज्ञापन


नीतीश कुमार अपनी कमजोरी को दर्शाते हैं 
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान शुक्रवार को पटना पहुंचते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि विशेष राज्य का दर्जा को लेकर  नीतीश कुमार कितने गंभीर हैं। चिराग पासवान ने कहा कि जितनी बार नीति आयोग की बैठक हुई, प्रधानमंत्री जी से व्यक्तिगत विरोध की वजह से मुख्यमंत्री उस बैठक में जाना स्वीकार नहीं किया। वह एक औपचारिक मंच था जहां पर वह विशेष राज्य की मांग कर सकते थे। बिहार और बिहारी की विशेष राज्य के दर्जे की मांग एक लंबे अरसे से अपेक्षा रही है, आप उस मांग को उस मंच पर जाकर इस बात को उठाकर इसको पूरा कर सकते थे। लेकिन जब जब नीतीश कुमार जी विशेष राज्य का दर्जे की मांग करते हैं यह अपनी कमजोरी को भी दर्शाते हैं।

क्या किया है इन्होने 33 साल में 
चिराग पासवान ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी अगर किसी राज्य को विशेष राज्य के दर्जा की मांग करनी पड़े यह उसके राज्य के नेतृत्व की गलत नीतियों को दर्शाता है। 33 साल से यही लोग सरकार में हैं लेकिन क्या किया है इन लोगों ने इन 33 सालों में कि आज भी बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी पड़ रही है। 18 साल से निरंतर मुख्यमंत्री जी बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन इन्होंने आर्थिक सुधारों के लिए क्या किया है। कौन सी नीति लेकर आए। इनकी आर्थिक नीति विफल रही, सामाजिक नीति इनकी विफल रही। यही कारण है कि बिहार के आर्थिक हालत बदतर हैं। आज भी प्रति व्यक्ति आय बिहार में इतनी कम है। और अगर बिहार आर्थिक सुधार के रास्तों पर नहीं चल पाया तो यह उनकी आर्थिक नीतियों की विफलता है, जिसकी वजह से आज भी इनको विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


गलत नीतियों की वजह से नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर पर 
चिराग पासवान ने कहा कि चिराग मॉडल जन भावनाओं का प्रतिबिंब था। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को नकार दिया है। उनके आधे से अधिक प्रत्याशी चुनाव में हार गए थे और अब उनकी पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई है। मुख्यमंत्री जी की बातों में आज भी वह टिस मुझे सुनाई देती है. और जब-जब मुझे टीस सुनाई पड़ती है तब तब चिराग मॉडल की ताकत का एहसास भी होता है। चिराग पासवान ने कहा कि जनता के आक्रोश को रिफ्लेक्ट करता है चिराग मॉडल। और बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का समर्थन चिराग मॉडल में दिखता है जिसका जिक्र भले मुख्यमंत्री जी अपने आप को दिलासा देने के लिए मुझे किसी का एजेंट बता दें पर वह जानते हैं कि उनकी गलत नीतियों की वजह से ये तीसरे नंबर पर चले गए हैं।

फ्लाइंग किस करना मर्यादा के खिलाफ 
 चिराग पासवान फ्लाइंग किस मामले पर भी जमकर बोले। उन्होंने कहा कि लोकसभा की मर्यादा होती है। उचित आचरणसदन के पटल पर होना बहुत जरूरी है। जब आप सदन में होते हैं  उस समय आप आम नागरिक नहीं बल्कि आप एक माननीय होते हैं। लोकसभा राज्यसभा के आप सांसद होते हैं। ऐसे मैं आपके एक्शंस रिफ्लेक्ट करते हैं देश की भावनाओं को, और उसकी मर्यादा को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं खुद उस वक्त लोकसभा में मौजूद था और मैंने देखा। अपना वक्तव्य पूरा करने के बाद जब वह सदन से निकल रहे थे उस वक्त जाते-जाते जिस तरह से ट्रेजरी बेंच की ओर उन्होंने इशारा करके, जहां पर कई महिलाएं भी बैठी हुई थी उन्होंने फ्लाइंग किस दिया। मुझे नहीं लगता है कि वह संसद की मर्यादा के अनुकूल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें