फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः कोरोना स्पेशल ट्रेन में शराब की तस्करी, पटना जंक्शन पर दो गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2020 03:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार में एक बार फिर से शराबबंदी कानून पर उस समय सवाल उठने लगा जब लॉकडाउन में सरकार द्वारा चलाई जा रही कोरोना स्पेशल ट्रेन में शराब तस्करी का भांडा फोड़ हुआ। 

विज्ञापन


मंगलवार को जीआरपी ने पटना जंक्शन पर शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा। पूछताछ में उन दोनों ने खुलासा किया है कि कोविड स्पेशल ट्रेनों से राज्य में शराब की तस्करी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि वो यूपी से शराब की तस्करी लंबे समय से कर रहे हैं। दोनों पहले फोन पर ग्राहकों से ऑर्डर लेते हैं और फिर ग्राहकों के घरों और होटलों में शराब मुहैया कराते हैं।


जीआरपी ने तस्करी और अवैध रूप से शराब लाने के मामले में केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। दोनों के पास से जीआरपी ने भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश में बनी शराब जब्त की है। बता दें कि झारखंड के बाद उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा शराब अवैध रूप से राज्य में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें