सोफे पर बैठा युवक कसम खाकर यह बातें कह रहा था।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को वीडियो पुलिस तक पहुंचा
वैशाली के हाजीपुर नगर थानाध्यक्ष को सोशल मीडिया के जरिए सोमवार को यह वीडियो मिला। वैशाली पुलिस ने स्वीकार किया है कि इस वीडियो में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बारे में युवक नशे में अभद्र और आपत्तिजनक बातें कह रहा था। उनपर हमले की बात कह रहा था। वैशाली एसपी की ओर से बनाई विशेष टीम सोशल मीडिया पर उस वीडियो के सोर्स तक पहुंची और वैशाली जिले के ही हथसारगंज निवासी अविनाश कुमार झा के बेटे माधव कुमार उर्फ माधव झा को हिरासत में लिया गया। उसकी मंशा को जानने, वीडियो बनाने और वायरल किए जाने में संलिप्त लोगों की छानबीन की जा रही है। आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत माधव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।