फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : ट्रक ओवरटेक में पप्पू यादव के काफिले की गाड़ियां टकराईं, 11 नेता-सुरक्षाकर्मी घायल

Tue, 14 Feb 2023 08:18 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/आरा/बक्सर

सार

जन अधिकार पार्टी (JAP) प्रमुख पूर्व सांसद पप्पू यादव के काफिले की गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। तेज गति से चल रहीं कई गाड़ियां हादसे के कारण सड़क से नीचे उतर गईं, जबकि कई आगे-पीछे से कुचल गईं। पप्पू यादव को झटका लगा, लेकिन बाकी ज्यादातर गाड़ियों में बैठे नेता बुरी तरह चोटिल हो गए। सुरक्षा में लगे जवानों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसा इतना जबरदस्त था कि लोग गाड़ियों से निकल बाहर गिर गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण में मुबारकपुर मॉब लिंचिंग के पीड़ित परिवारों से मिलकर लौटने के क्रम में सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि के बाद जन अधिकार पार्टी (JAP) प्रमुख पूर्व सांसद पप्पू यादव के काफिले की गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। तेज गति से चल रहीं कई गाड़ियां हादसे के कारण सड़क से नीचे उतर गईं, जबकि कई आगे-पीछे से कुचल गईं। पप्पू यादव को झटका लगा, लेकिन बाकी ज्यादातर गाड़ियों में बैठे नेता बुरी तरह चोटिल हो गए। सुरक्षा में लगे जवानों को भी गंभीर चोटें आई हैं। अबतक कुल 11 लोगों को ज्यादा चोट की जानकारी आई है। 

विज्ञापन

इस तस्वीर में सड़क पर चार लोग गिरे दिख रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
हादसा आरा-बक्सर के बीच ब्रह्मपुर फोरलेन पर उसी आसपास हुआ, जहां पिछले दिनों जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के समर्थकों-विरोधियों के बीच झड़प हुई थी। भीषण सड़क हादसे में पप्पू यादव बाल-बाल बच गए। ट्रक के ओवरटेक किए जाने के दौरान की यह घटना बताई जा रही है। जाप के अनुसार, भीषण सड़क हादसे में पप्पू यादव को भी झटके से चोट लगा, लेकिन बाकी कई नेता गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।

सुरक्षाकर्मियों को सबसे ज्यादा चोटें आईं। - फोटो : अमर उजाला
दो गाड़ियां सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुईं 
पप्पू यादव की सुरक्षा में एस्कॉर्ट कर रही जवानों की गाड़ी पलट कर सड़क से नीचे चली गई, जिसमें सुरक्षा में तैनात जवान बुरी तरह घायल हो गए। सबसे ज्यादा एक सफेद और एक काले रंग की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई।
विज्ञापन

कई घायलों को अंदरूनी चोटें भी आईं। इन्हें जांच के लिए हायर सेंटर ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला
घायलों को निकालने में पप्पू खुद लगे
सफेद रंग की गाड़ी में घायल लोगों को निकालने में पूर्व सांसद पप्पू यादव को भी लगना पड़ा। पुलिस टीम ने घटना के कुछ ही मिनट बाद पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में साथ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें