याचिका के अनुसार, सर्वे की प्रक्रिया में कई खामियां हैं। इसमें कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस प्रकार के जमीन सर्वे से आगे परेशानियां और बढ़ेंगी, विवाद बढ़ेंगे।
अगर आप भी इस उम्मीद में बैठे जमीन सर्वे पर रोक लग जाएगी तो यह खबर आपको आपको निराश कर सकती है। जमीन सर्वे के खिलाफ जो याचिका दायर की गई थी वह वापस ले गई है। पटना हाईकोर्ट ने स्पष्ट कह दिया है कि इस याचिका में पर्याप्त ब्यौरा नहीं है। इसके बाद याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता ने इसे वापस ले लिया। बताया जा रहा है कि पटना हाईकोअर् में अधिवक्ता राजीव रंजन सिंह ने जमीन सर्वे पर रोक लगाने के लिए 18 सितंबर को एक याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
याचिका में पर्याप्त ब्यौरा नहीं है
याचिका के अनुसार, सर्वे की प्रक्रिया में कई खामियां हैं। इसमें कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस प्रकार के जमीन सर्वे से आगे परेशानियां और बढ़ेंगी, विवाद बढ़ेंगे। शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि याचिका में पर्याप्त ब्यौरा नहीं है। इसके बाद राजीव रंजन सिंह ने याचिका वापस ले ली। कोर्ट ने याचिका खारिज भी कर दी।
नक्शा की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बिहार में करीब 100 साल बाद जमीन का सर्वे हो रहा है। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत जमीन के नक्शा को लेकर हो रही है। कुछ लोगों के पास पुराना नक्शा है लेकिन कई गांव में वो भी नहीं मिल रहा है। वैसे आप अपनी जमीन का भू नक्शा (Bhu Naksha) ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और वह भी मोबाइल से। आइए जानते हैं।