फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu vs BJP: लालू यादव बोले- न मैं झुका हूं और न ही कभी झुकूंगा, अगर ऐसा करता तो जेल नहीं जाना पड़ता

Wed, 21 Sep 2022 08:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2024 में 40 सीट महागठबंधन को जीताना है...मैं अपने सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि अब उछल कूद नहीं करना है शांति से अपना काम करना है और लोगों को जोड़ना है।
विज्ञापन
Lalu Yadav - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं अपनी आइडियोलॉजी पर मजबूती से कायम हूं, कई पार्टियों ने भाजपा के साथ समझौता कर घुटने टेक लिए, लेकिन ना मैं झुका हूं और ना ही कभी झुकूंगा। भाजपा हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है, अगर मैं झुक जाता तो मुझे इतने दिन जेल में नही रहना पड़ता। 

विज्ञापन


सोनिया से मिलने दिल्ली जाएंगे लालू
राजद राज्य परिषद की बैठक में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मैं जल्द ही नीतीश कुमार के साथ मिलकर दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात करूंगा। राहुल गांधी की यात्रा के बाद राहुल से भी मुलाकात करूंगा। 2024 में हम भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देंगे।

भाजपा से समझौता नहीं किया: लालू
लालू ने कहा कि कभी भी भाजपा से समझौता नहीं किया और अपने विचारधारा पर मजबूती के साथ आगे बढ़े। हर हाल में भाजपा के पाखंड  और साम्प्रदायिक सोच से बचना होगा। भाजपा सिर्फ नफरत के सहारे माहौल खड़ा करना चाहती है। इसके लिए मुद्दों के साथ भाजपा की राजनीति को रोकना होगा। नीतीश अच्छा काम कर रहे हैं और वो हमेशा हमसे राय लेते रहते हैं। उनके द्वारा देश स्तर पर जो जोड़ने का अभियान चल रहा है यह बहुत ही बेहतर कदम है और सभी को जोड़ना होगा। 
विज्ञापन


भाजपा के खिलाफ मजबूत विकल्प खड़ा करेंगे
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के बाद हम और नीतीश मिलेंगे। साथ हीं देश में भाजपा के खिलाफ मजबूत विकल्प खड़ा करेंगे। सभी को पता है कि जिलाध्यक्षों की घोषणा के लिए आप सभी ने मुझे अधिकृत किया है। मैं सभी से राय मशविरा करके घोषणा करूंगा। हम और शरद यादव मिलकर मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए जो योगदान दिया है सभी को पता है। उसको मजबूती प्रदान करना है।

तेजस्वी यादव ने कही यह बात
इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2024 में 40 सीट महागठबंधन को जीताना है...मैं अपने सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि अब उछल कूद नहीं करना है शांति से अपना काम करना है और लोगों को जोड़ना है। अति पिछड़ा समाज, दलित, अंतिम पायदान के लोग और गरीबों को हमें जोड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें