बिहार के बांका में हुई मोदी के रैली के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है।
लालू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मोदी जी अब बकैती बहुत हो चुकी है किसी ऐसी योजनाओं का नाम बताओ जिससे देश के युवाओं का कल्याण हुआ हो? जनाब, भाषणों से पेट नहीं भरता है।'
लालू ने कहा मोदी ने पहले 2 करोड़ युवाओं पर रोजगार के नाम पर खंजर खोपा है। कहा कि मोदी झूठा है और युवा उनसे रूठ गया है।वहीं लालू यादव ने कहा कि भाजपा के पास बिहार में कौन युवा नेता है।
वहीं लालू के बायान परद बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बिहार चुनाव में आरजेडी का हाल कांग्रेस जैसा ही होगा।
मोदी जी बैकती बहुत हो चुकी. चलो किसी ऐसी योजना का नाम बताओ जिससे युवाओं का कल्याण हुआ हो? जनाब, भाषणों से पेट नहीं भरता: Lalu Yadav's tweet— ANI (@ANI_news) October 2, 2015