फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्याज संभलती नहीं काले धन की बात करते हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में प्याज की बढ़ती कीमतों की लड़ाई में अब आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हो गया है। वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव ने तो इसके लिए मोदी सरकार पर निशाना साध दिया है।
विज्ञापन


लालू ने ट्वीट करते हुए मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि देश में प्याज की कालाबाजारी और जमाखोरों को तो पकड़ सकते नहीं हैं विदेशों से कालाधन लाने की बात करते हैं। कहां हैं अब 56 ईंच वाले। लालू ने लगातार इस मुद्दे पर मोदी को निशाने पर ले रखा है।

उन्होंने इस दौरान भाजपा नेताओं की एक पुरानी फोटो भी पोस्ट की जिसमें भाजपा नेता विजय गोयल प्याज की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर प्याज के साथ आंदोलन करते दिख रहे हैं। मोदी ने इस फोटो के बहाने भाजपा को डबल स्टैंडर्ड पार्टी भी कह डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने भी साधा निशाना

वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी प्याज की बढ़ती कीमतों के बहाने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध दिया है। उन्होंने एक के बाद एक पोस्ट कर मोदी के दावों की खिल्ली उड़ाई।

कांग्रेस महासचिव सिंह ने प्याज के साथ साथ पेट्रोल की कीमत न घटने और रुपये के गिरते मूल्य पर भी प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की है। वहीं शेयर बाजार में आए झोंके को भी उन्होंने मोदी की नाकामयाबी बता दिया है।

बता दें कि देशभर में प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण हाहाकार मचा हुआ है। प्याज के दाम खुदरा बाजार में 70-80 रुपये को भी पार करते दिख रहे हैं। केन्द्र सरकार इसके पीछे प्याज की जमाखोरी और सटोरियों की मिलीभगत को जिम्मेदार ठहरा रही है वहीं विपक्षी दल इसे सरकार की नाकामी से जोड़कर देख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें