फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिहार के लिए CM चेहरा खोजने अमेरिका गए मोदी'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनावों में मोदी की सक्रियता को देख अब विरोधियों ने सीधे उन्हें ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मोदी पर आक्रमण की कमान संभाली है राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने।
विज्ञापन


लालू लगातार एक के बाद एक मोदी को निशाना बना रहे हैं कभी भागवत के बहाने तो कभी आरक्षण के बहाने। अब लालू ने मोदी की अमेरिका यात्रा पर तंज कस दिया है।

बिहार चुनावों के बहाने मोदी पर ट्वीट करते हुए लालू ने कहा कि पीएम अमेरिका में बिहार के लिए सीएम कैंडीडेट ढूंढने गए हैं, क्योंकि बिहार में तो उनके पास कोई काबिल चेहरा नहीं है। इससे पहले भी लालू ने एक दिन पूर्व आरक्षण के मुद्दे पर संघ और मोदी पर भी जमकर वार किए थे।
बिहार के लिए CM पद का NRI उम्मीदवार खोजने अमेरिका गए है मोदी क्योंकि बिहार में तो कोई काबिल चेहरा इनके पास है नहीं..— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 27, 2015
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ को बताया हिंदू विरोधी

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आरएसएस को न केवल पिछड़ों व दलितों का विरोधी बताया है, बल्कि उसे हिंदू विरोधी संगठन कहा है। अपने ताजे ट्वीट में लालू ने कहा है कि संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत की राय से प्रतीत होता है कि संघ हिंदू विरोधी है।

लालू ने कहा है कि अगर संघ हिंदुओं का हितैषी होता, तो 10 फीसदी लोगों के लिए 90 फीसदी लोगों का विरोध नहीं करता। 90 फीसदी हिंदुओं को जो संविधान में अधिकार दिया गया है, उसे वापस लेने का प्रयास संघ का हिंदू विरोधी चेहरा सामने लाया है।

लालू ने कहा है कि संघ स्वजातीय, अभिजात्य हिंदुओं का संगठन मात्र है। उसे बाकी हिंदुओं के हितों से कोई मतलब नहीं है। लालू ने संघ को बहुरुपिया करार दिया।
RSS का एजेंडा साफ है 10% स्वजातीय,अभिजात्य हिन्दुओं के हित के लिए 90 % पिछड़े, दलित, गरीब एवं उत्पीड़ित हिंदुओं की हकमारी कर उनका शोषण करों— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 26, 2015
उत्पीड़ित हिंदुओं के सविंधान प्रदत अधिकार आरक्षण को खत्म करने की बात नहीं करते। ऐ भागवत व मोदी, क्या गरीब,उत्पीड़ित,उपेक्षित हिन्दू नहीं है?— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 26, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें