बिहार चुनावों के दौरान लगातार प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाने में लगे पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने एक बार फिर उनकी दुखती रग पर हाथ रख दिया है।
गुजरात दंगों और उसके बाद अमेरिका सहित कई देशों द्वारा मोदी को वीजा न देने के मुद्दे को दोबारा हवा देते हुए लालू ने इस संबंध में उनसे जवाब मांगा है।
कहा मोदी जी 2002 में जो इतना बड़ा नरसंहार किया आपने मुख्यमंत्री रहते गुजरात में तो अमेरिका सहित दुनिया के 40 देशों ने आपको वीजा देने से इंकार कर दिया, नो एंट्री। और जब आप बने हो पीएम तब जाकर आपको वीजा मिलना शुरू हुआ है।
कहा, मोदी बताएं उनके किन कृत्यों के कारण इन देशों ने उन्हें वीजा देने से इंकार कर दिया था। गुजरात दंगों के मामले को और हवा देते हुए लालू ने कहा कि मोदी बताएं कि उनके किन कारनामों के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेयी जी को उन्हें सरेआम सार्वजनिक रूप से राजधर्म पालन करने की कड़ी नसीहत देनी पड़ी थी?
प्रधानमंत्री मोदी पहले यह बताएँ कि उनके किन कृत्यों के कारण अमेरिका सहित 40 देशों ने उन्हें वीज़ा देने से इंकार कर दिया था?— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 10, 2015