बिहार के चुनाव में बाहुबलियों की पत्नियों को टिकट मिलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन बाहुबली और उनकी पत्नी एक ही क्षेत्र से निर्दलीय पर्चा भरें, ऐसे मौके कम ही आए हैं।
पूर्व जेडीयू विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने मोकामा से निर्दलीय पर्चा भरा है, ये पहला मौका है जब अनंत सिंह की पत्नी सार्वजनिक तौर पर सामने आ रही हैं।
दिलचस्प है कि नीलम सिंह रोजाना सुबह 8 बजे से अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए निकल जाती हैं, लेकिन वो अपने लिए नहीं बल्कि अनंत सिंह के लिए प्रचार कर रही हैं।
वो कहती है, ''मेरे पति ने मोकामा के लिए बहुत कुछ किया है, मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे निराश नहीं करेंगे। जनता की अदालत में अर्जी दे दी गई है, फैसला वही करेगी।''