बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने आरएसएस की तर्ज पर बिहार में भी डीएसएस यानी धर्मनिरपेक्ष स्वयंसेवक संघ का गठन किया है। लालू के बेटे तेजप्रताप ने कहा कि डीएसएस को राष्ट्रीय स्तर पर फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीएसएस, आरएसएस और योगी आदित्यनाथ के संगठन हिन्दू वाहिनी सेना का मुकाबले करने को तैयार है।
वहीं, तेजप्रताप के बयान पर भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजप्रताप को पहले आरएसएस की ट्रेनिंग लेना चाहिए। उसके बाद कोई संगठन बनाने की बात करें।