बिहार में शानदार जीत से उत्साहित राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कड़ा हमला बोला है। लालू ने कहा नरेन्द्र मोदी कभी प्रधानमंत्री पद के काबिल नहीं रहे।
यही कारण है कि उन्हें संवैधानिक प्रावधानों की भी बहुत थोड़ी जानकारी है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार पटना में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद वह पत्रकारों से बात कर रहे थे।
मोदी पर लगातार हमले जारी रखते हुए लालू बोले प्रधानमंत्री मोदी हमेशा बिलो द बेल्ट (स्तर गिराकर) हमले करते हैं। संविधान के प्रति उनकी जानकारी भी अधूरी है।