राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर निशाने पर ले लिया है। दाल की बढ़ी कीमतों को मुद्दा बनाते हुए राजद सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि 'काले धन की वापसी और रोजगार को तो छोड़िए, दाल इतनी महंगी कर दी मोदी सरकार ने कि अब हम यह भी नहीं कह सकते कि ‘घर की मुर्गी दाल बराबर’'।
वहीं एक अन्य ट्वीट में लालू ने कहा कि अब भाजपा सिर्फ 2014 में किए गए वादों को पूरा करने और बिहार में एक मुख्यमंत्री का चेहरे खोजने में अपनी अक्षमता को छिपाने के लिए, नकली बेईमानी और जोर से शोर मचा रही है।
ट्विटर के माध्यम से लालू यादव इससे पहले भी मोदी की आलोचना कर चुके हैं। वहीं दाल पर किए गए उनके ताजा ट्वीट से यह बात साफ हो चुकी है कि महागठबंधन और उसके नेताओं ने अब दादरी के बाद दाल की बढ़ी कीमतों को बिहार चुनाव में मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है।
काले धन की वापसी और रोज़गार को तो छोडिये, दाल इतनी महंगी कर दी मोदी सरकार ने कि अब हम यह भी नहीं कह सकते कि ‘घर की मुर्गी दाल बराबर’— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 19, 2015script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8">