फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू बोले 'राजग चुनाव हारा, तो क्या इस्तीफा देंगे मोदी '

Tue, 13 Oct 2015 10:58 AM IST
आशीष झा/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव का पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। जनता का फैसला आठ नवंबर को पता चलेगा, लेकिन नेताओं के बीच बयानों का दौर शुरू हो गया है। पहले चरण के मतदान के संभावित नतीजों से उत्साहित राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती दी है।
विज्ञापन


लालू ने ट्वीट कर पूछा है कि यदि राजग बिहार चुनाव में हार जाता है, तो क्या मोदी अपने पद से इस्तीफा देंगे। लालू के इस सवाल के अभी मायने तलाशे ही जा रहे थे कि भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी एक बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि राजग सत्ता में आता है, तो डॉक्टर प्रेम कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।

प्रेम कुमार का नाम शाहनवाज जैसे नेता यूं ही नहीं जुबान पर ला सकते हैं। उन्हें सुशील मोदी का कट्टर विरोधी माना जाता है। बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। जनता का फैसला तो 8 नवंबर को पता चलेगा, लेकिन पहले चरण के मतदान के रुझान कई पार्टियों की रणनीति में बदलाव ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालू ने दी चुनौती

इसकी झलक मतदान के दौरान ही दिखने लगी। भाजपा बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे रख कर ही चुनाव लड़ रही है। ऐसे में मोदी की प्रतिष्ठा इस चुनाव से जुड़ी हुई है, जिसे लालू ने चुनौती दे दी है। लालू ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी बिहार में अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ यहां जमे हुए हैं और वह पिछले तीन महीने से अपने पूरे तंत्र का उपयोग कर रहे हैं।

दूसरी ओर, भाजपा अब तक मुख्यमंत्री पद पर किसी नाम पर चर्चा तक करने से बचती रही है। ऐसे में अगर प्रेम कुमार को मुख्यमंत्री के पद का उम्मीदवार बताया जा रहा है, तो इसके पीछे जरूर कोई रणनीतिक बदलाव का संकेत होगा। लालू और शाहनवाज के बयानों से राजनीतिक गलियारे में चर्चा जोरों पर है कि भाजपा नई रणनीति पर काम कर रही है।

शाहनवाज द्वारा प्रेम कुमार का नाम घोषित करना पार्टी की नई रणनीति भी हो सकती है। वैसे लालू के ट्वीट के बाद बिहार में मोदी का चेहरा पीछे करना अब भाजपा के लिए मुश्किल है। वैसे शाहनवाज ने जिस प्रकार से कहा कि मैं आप सभी लोगों से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में वोटिंग कर प्रेम कुमार को जिताएं। अगर राजग सत्ता में आता है तो प्रेम कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। यह महज एक जुमला नहीं हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें