बिहार में लगातार चुनावी रैलियों के बाद पांच चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 49 सीटों पर मतदान संपन्न हो गए हैं। बिहार में पहले चरण के मतदान में 57 फीसदी वोटिंग हुई है।
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि इस चरण में कुल 1,35,72,339 मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 72,37,253 पुरुष, 63,17,602 महिलाएं और तीसरे लिंग के 405 लोग हैं।
10 जिलों में 49 सीटों पर 583 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 54 महिलाएं हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है। खास बात यह कि इन 49 सीटों में से 41 पर बसपा के भी उम्मीदवार हैं।